आगरालीक्स…पुष्पा स्टाइल में शराब की तस्करी. आगरा पुलिस ने ट्रक से 600 पेटी अवैध शराब की बरामद, दो गिरफ्तार
आगरा की थाना एत्मादपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब पकड़ी है. पुष्पा फिल्म स्टाइल में एक ट्रक में छुपाकर शराब लाई जा रही थी. पुलिस ने जब ट्रक को रोका और चेक किया तो जेनरेटर की बॉडी में शराब की पेटियां छुपी हुई थीं. पुलिस ने 600 पेटियां शराब की यहां से बरामद की है. पुलिस ने दो तस्कर भी अरेेस्ट किए हैं.पुलिस ने जांच की तो पता चला यह शराब पंजाब के भटिंडा से लाई जा रही थी और बिहार पहुंचाया जा रहा था. बरामद शराब की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये है. पुलिस ने दोनों आरेापियों को अरेस्ट कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.