आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं और ने गर्मी से दी राहत. बादल भी छाए हुए हैं. बारिश के बन रहे आसार. जानिए आज का तापमान
आगरा में ठंडी हवाओं ने मौसम को फिर से बदल दिया है. पिछले कुछ दिनों से आगरा में भीषण गर्मी महसूस हो रही थी और आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ था लेकिन रविवार सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. दिनभर ठंडी हवाएं चलीं और बादल भी छाए रहे. इससे तापमान में काफी कमी आई है.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार हैं.आने वाले एक सप्ताह तक बारिश और हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 15/03/26) 31.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/03/26) 20.4
Departure from Normal(oC) 5.4