आगरालीक्स …आगरा में ओपन बार यानी बाजारों और सड़क पर खड़े होकर शराब पीने वालों पर कार्रवाई, संजय प्लेस में कार और सड़क पर खड़े होकर शराब और बीयर पी रहे 17 लोग पकड़े। एसएसपी द्वारा जारी नंबर के लिए करें क्लिक।
पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान, चेतावनी दी है कि बाहर खड़े होकर बीयर और शराब नहीं पी सकते हैं।
आगरा के संजय प्लेस में शाम होते ही पार्किंग और शराब और बीयर की दुकान के बाहर खड़े होकर लोग शराब पीते हैं। कार और बाइक पर खड़े होकर देर रात तक लोग शराब पीते रहते हैं। इससे संजय प्लेस के कारोबारियों के साथ ही यहां शॉपिंग करने के लिए आ रहे लोगों को परेशानी होती है। इस मामले की संजय प्लेस के कारोबारियों ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की थी। इसके बाद सख्ती कर दी गई है।

संजय प्लेस में कार और बाइक पर खड़े होकर शराब पीते 17 पकड़े
शनिवार को पुलिस ने संजय प्लेस क्षेत्र में अभियान चलाया, यहां बीयर और शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीते हुए 17 लोगों को पकड़ा, इसमें से कुछ कार में बैठकर शराब पी रहे थे तो कई बाइक पर खड़े होकर बीयर पीते मिले। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। चेतावनी दी है कि आगे इस तरह शराब न पीएं।
एसएसपी द्वारा शिकायत करने के लिए जारी किया गया नंबर
पुलिस कर्मियों द्वारा पैसे मांगने सहित किसी भी तरह की समस्या के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं।
मोबाइल नंबर – 9454458046