आगरालीक्स ….आज आयकर रिटर्न दाखिल करने का अंतिम दिन है, इसके लिए सभी आयकर सेवा केंद्र पूरे दिन खुले रहेंगे।

वित्त वर्ष 2021 22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की 31 जुलाई को अंतिम तिथि है। वेतन भोगियों और नॉन टैक्स आडिट केयर के लिए आज अंतिम तिथि है। शनिवार तक 5.02 करोड़ से अधिक लोगों ने आईटीआर दाखिल कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वित्त मंत्रालय और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है।