आगरालीक्स….Agra News: आगरा में सड़क पर खड़े होकर शराब पीने वालों पर सख्ती, थाने ले जाकर दिलवाई शपथ, अब नहीं पीएंगे शराब, किए गए पाबंद। ( Agra News: Agra Police take action, People take oath not to drink alcohol in Public Place#Agra)
आगरा में अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके के बाहर सड़क पर खड़े होकर लोग शराब पी रहे हैं। इससे आने जाने वाले लोग और शराब के ठेके के पास में जिन लोगों का घर है वे परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही रात तक शराब पीने वालों का जमखड़ लगा रहता है।
पुलिस ने शुरू किया अभियान
आगरा पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है, खुले में शराब पी रहे लोगों को पकड़कर थाने ले जा रहे हैं। पाबंद करने के साथ ही शपथ दिलवाई जा रही है कि अब इस तरह से शराब का सेवन नहीं करेंगे।
आगरा में यहां सबसे ज्यादा समस्या
बल्केश्वर मार्ग
दयालबाग केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग
सुल्तानगंज पुलिया सर्विस रोड
रामबाग चौराहा
टेढ़ी बगिया