आगरालीक्स…आगरा कैंट के इस टीटीई की नजर से नहीं बचते बिना टिकट यात्रा करने वाले. सबसे अधिक बिना टिकट वालों को पकड़कर रेलवे को दिलाया सबसे अधिक राजस्व
मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरुप के निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष में विभिन्न आय स्रोतों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है| वाणिज्य विभाग आगरा मंडल के वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक प्रथम वीरेंद्र सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक द्वितीय अनिल श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में टिकट जांच के माध्यम से वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल-22 से मार्च-23 तक की अवधि में आगरा मंडल मे बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कुल- 448130 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 27.41 करोड़ वसूला गया।
पिछले वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल-21 से मार्च-22 तक की अवधि में आगरा मंडल मे बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि पर कुल 253799 केस पकडे गये जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 14.04 करोड़ रेल राजस्व की वसूली की गयी थी| पिछले वित्तीय वर्ष कि तुलना मे इस वर्ष टिकट चेकिंग मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 95.15% की वृद्धि करते हुए कुल- 448130 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 27.41 करोड़ वसूला गया |इस वित्तीय वर्ष मे 16.35 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था जिसके उपलक्ष्य मे आगरा मंडल द्वारा 67.58 % अधिक 27.40 करोड़ प्राप्त किया है|

मंडल के प्रमुख स्टेशन जिसमे आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर कुल- 239604 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 15.14 करोड़, मथुरा जं.रेलवे स्टेशन पर कुल- 125748 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 7.70 करोड़, आगरा किला रेलवे स्टेशन पर कुल- 82778 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 4.55 करोड़ जुर्माना वसूला गया। मंडल द्वरा मार्च -2023 मे बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कुल- 37184 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 2.15 करोड़ वसूला गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में टीटीआई/आगरा छावनी राज कुमार सिंह ने सबसे अधिक राजस्व वसूला। उन्होंने वित्तीय वर्ष के दौरान 10218 केस दर्ज कर 73.86 लाख रुपये रेलवे के खाते में जमा कराए तथा प्रथम स्थान पर रहे, टीटीआई/मथुरा विपिन कुमार 111546 केस दर्ज कर 73.80 लाख रुपये द्वितीय स्थान पर रहे, टीटीआई/आगरा वीके गौतम 11905 केस दर्ज कर 71.63 लाख रुपये तृतीय स्थान पर रहे।
जनसम्पर्क अधिकारी आगरा, कुमारी प्रशस्ति श्रीवास्तव जी ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके।