Friday , 16 January 2026
Home agraleaks Agra News: Agra resident doctor died while attending to patients in the hospital…#firozabadnews
agraleaksफिरोजाबाद

Agra News: Agra resident doctor died while attending to patients in the hospital…#firozabadnews

आगरालीक्स…आगरा निवासी डॉक्टर की मरीजों को देखते—देखते हो गई मौत. अस्पताल में मरीजों को चेक कर रहे थे, अचानक गिर पड़े नीचे

आगरा के रहने वाले डॉ. अभिषेक की शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को मरीजों को देखते समय मौत हो गई. दोपहर को जब वह मरीजों को देख रहे थे कि तभी अचानक नीचे गिर गए और बाद में उनकी मौत हो गई.

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले डॉक्टर अभिषेक वर्तमान में आगरा में परिवार के साथ रह रहे थे. 2019 से वह जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में तैनात थे. शनिवार को वह आगरा से अस्प्ताल आए थे. अस्पताल में उन्होंने मरीजों को देखा. दोपहर के समय में भी वह मरीजों को देखते रहे थे कि अचानक वी नीचे गिर गए और घबराहट होने लगी.

इस पर वहां मौजूद अस्पताल कर्मचारी और डॉक्टर मौके पर पहुंच गए. यहां जब डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने इसकी जानकारी डॉ. अभिषेक के परिजनों को दी. सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के लोग शिकोहाबाद अस्पताल पहुंच गए. पुलिस का कहनाहै कि डॉक्टर की मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही सही जानकारी प्राप्त होगी.

Related Articles

फिरोजाबाद

Agra News: Traveller carrying pilgrims met with an accident on Agra Lucknow Expressway…#firozabadnews

आगरालीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मथुरा जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर का...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

फिरोजाबाद

A Bike caught fire after an accident on the highway, Two died on the spot…#firozabadnews

फिरोजाबाद…आगरा—फिरोजाबाद में हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद बाइक में लगी आग. दो...

error: Content is protected !!