Friday , 16 January 2026
Home बिजनेस Agra News: Agra shoes dominate the exhibition held in Mumbai. Buyers are liking it at first sight…#agranews
बिजनेस

Agra News: Agra shoes dominate the exhibition held in Mumbai. Buyers are liking it at first sight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की इस कंपनी के जूते मुंबई में लगी प्रदर्शनी में छाए. पहली नजर में ही खरीददारों को आ रहे पसंद..अभी तक विदेशों में ही होते थे एक्सपोर्ट, पहली बार घरेलू मार्केट में हुए पेश

मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स, टर्फ क्लब में आयोजित प्रदर्शनी में आगरा के डंग शूज छाए रहे। इंटरनेशनल स्टैँडर्ड के साथ घरेलू बाजार में उतारे गए ये शूज बायर्स को पहली बार में ही भा गए। इस प्रदर्शनी में अन्य राज्यों से भी आए उद्यमियों ने अपने-अपने स्टाल लगाए।

डंग शूज की डायरेक्टर संजिका डंग मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी अभी तक यूरोपियन देशों में, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में ही शूज निर्यात करती थी। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे वोकल फाॅर लोकल को आत्मसात करते हुए पहली बार अपने उत्पाद को घरेलू मार्केट में उतारा है।  इस शूज प्रदर्शनी में अच्छा रिस्पांस मिला है। खरीदारों को एक बार में शूज भा गया।
करीब ढाई साल पहले पेशे से वकील संजिका ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ की पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगरा आईं। उन्होंने यहां फैमिली बिजनेस संभाला। इस तरह उन्होंने शूज इंडस्ट्रीज में कदम रखा। डंग शूज भारतीय मार्केट के लिए घरेलू स्टार्टअप है। इसकी शुरुआत ऑनलाइन मार्केट से की। अच्छा रिस्पांस मिला। एक्सपोर्ट के काम के बाद जितना समय मिलता है वह अपने इस स्टार्टअप को देती हैं।

उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी प्योर लैदर के हाईफैशनेबल शूज तैयार करती है।  इंटरनेशनल डिजाइनर शूज का डिजाइन तय करते हैं, क्योंकि हमारे पास एक्सपोर्ट्स का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही था। हमने हमने भारतीय बाजार में भी पहचान बनाने का निर्णय लिया, ताकि इसका लाभ घरेलू बायर्स को मिल सके। घरेलू बाजार को बेस्ट देने में हमें कोई परेशानी नहीं हुई। हमारे उत्पादकों की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में होती हैं। अभी हाल ही में विंटर के दाैरान शूज की शूटिंग पेरिस में हुई।

रेणुका डंग ने  बताया कि देश में लगने वाली प्रदशर्नियों में हमें आमंत्रित किया जाता है, जबकि ये प्रदर्शनी पेड होती हैं। जगह मिलना मुश्किल होता है। रेणुका डंग ने बताया कि भारतीय बाजार में काफी स्कोप है, अभी हाल में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई प्रदर्शनी का भी हम हिस्सा थे। कुछ ही दिनों में डंग शूज की प्रजेंस देश के सबसे बड़े ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन मल्टी ब्रांड स्टोर्स पर भी दिखेगी।

Related Articles

बिजनेस

Agra Local News: Indo-American Business Chamber of SMEs held an international discussion with entrepreneurs of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों के साथ इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ...

बिजनेस

Agra News: Exporters in Agra deliberate on policies, packaging, agri-export, taxation and new markets…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निर्यातकों ने किया नीतियां, पैकेजिंग, एग्री-एक्सपोर्ट, टैक्सेशन और नए बाजारों...

बिजनेस

Agra News: Uttar Pradesh moves towards global markets: MSME Export Summit 2026 begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में वैश्विक भविष्य के लिए भारत व उत्तर प्रदेश के निर्यात...

बिजनेस

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal will donate 75% of his earnings to charity

आगरालीक्स…ये खबर आपको भावुक कर देगी, बेटे के निधन से टूटे 1.5...

error: Content is protected !!