आगरालीक्स….आगरा से महाकुंभ में अमृत स्नान पर जाने वाले करने लगे अपने प्लान कैंसिल. कई ट्रेवल्स कंपनियों के पास बुकिंग कैंसिल आने लगीं….12 फरवरी के बाद ही कुंभ स्नान के बन रहे प्लान
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है. मौनी अमावस्या पर हुए अमृत स्नान में करीब 8 करोड़ लोगों ने स्नान किया है. इसके अलावा भगदड़ के बाद कई सारी बदलाव किए गए जिसके कारण पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया. इसके कारण प्रयागराज की ओर जाने वाले हर मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा.
अमृत स्नान पर कड़े नियमों का होने लगा असर
भगदड़ के बाद महाकुंभ में 4 फरवरी तक कड़े नियम लागू किएगए हैं. 3 तारीख को वसंत पंचमी पर भी अमृत स्नान है, ऐसे में जो लोग वसंत पंचमी पर कुंभ में अमृत स्नान के लिए जाने वाले थे उनको चिंताएं होने लगी हें. इसके अलावा 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान है. अमृत स्नान पर अधिक भीड़ और कड़े नियम पाबंदियां लागू होने का असर अब लोगों पर भी दिखाई दे रहा है. जो लोग माघ पूर्णिमा और वसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान के लिए जाने वाले थे उन्होंने अपने प्लान कैंसिल करना या आगे बढ़ा दिए हैं.
टूर ट्रेवल्स कंपनियों के पास होने लगी बुकिंग कैंसिल
3 फरवरी को वसंत पंचमी और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए जिन लोगों ने टूर ट्रेवल्स कंपनियों पर बुकिंग की थी उन्होंने अब अपनी बुकिंग कैंसिल कराना शुरू कर दी हैं. लोग अपनी इन बुकिंग को अन्य दिनों के लिए बढ़ा रहे हैं. अधिकतर लोग अब 15 फरवरी से 20 फरवरी के बीच ही महाकुंभ में जाने का प्लान बना रहे हैं और बुकिंग कर रहे हैं. आगरा की एक ट्रेवल एजेंसी के अनुसार पहले 10 फरवरी से 12 फरवरी तक की सभी गाड़ियां बुक थीं, लगातार बुकिंग के कॉल्स भी आ रहे थे लेकिन अब कई लोगों ने अमृत स्नान के समय बुकिंग कैंसिल कराई हैं या फिर महाकुंभ में जाने के लिए डेट को आगे बढ़ा रहे हैं.