आगरालीक्स…आगरा के कक्षा 10 के छात्र प्रतीक शर्मा को राजस्थान विधानसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित
गायत्री पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 के छात्र प्रतीक शर्मा को राष्ट्रीयमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में आयोजित विधान सभा बाल सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया.
प्रतीक ने विधानसभा में बेहतरीन अंदाज में गृह मंत्री की भूमिका का निर्वहन व वाद – विवाद, प्रश्नोत्तरी जैसी कई प्रतियोगिता में अपनी राजनीतिज्ञ समझ का प्रदर्शन कर 11000 का नकद पुरस्कार अपने नाम कर लिया.

आमेर दुर्ग पर यह सम्मान प्रतीक को राजस्थान सरकार में शिक्षा व कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत, हिमांशी गहलोत द्वारा प्रदान किया गया. गौरतलब है प्रतीक शर्मा का चयन 5500 बच्चों में से, उनके तर्क व तथ्य के आधार पर निरंजन आर्य(पूर्व मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार)द्वारा किया गया. अब उन्हें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मुख्य आयोजक प्रोफेसर मीना शर्मा ने इस अवसर पर शुभकामनाएँ प्रदान की.