आगरालीक्स…आगरा में एम्बुलेंस के लिए बन रहा एक स्पेशल रास्ता. इस रास्ते पर अन्य कोई वाहन नहीं चल सकेगा….इसी माह पूरा होगा काम
गंभीर मरीजों को लेकर एसएन पहुंचने वाली एम्बुलेंस कई बार जाम में फंस जाती हैं. ऐसे में मरीज की जान पर खतरा बन आता है लेकिन अब आगरा में एम्बुलेंस को जाम में फंसने से बचाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा रहा है. यह कॉरीडोर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से लेडी लायल होकर एसएन के अन्य वार्डों तक के लिए होगा. अभी तक आम मार्ग से ही एंबुलेंस को वार्डों में जाना पड़ता है जिसके कारण कई बार जाम में एंबुलेंस फंस जाती हैं. यह काम इसी माह पूरा करने की संभावना है.

एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार इमरजेंसी से लेडी लॉयल होकर एसएन के अन्य वार्डों तक बनाया जा रहा यह रासता एंबुलेंस और चिकित्सकीय कार्य के लिए ही आरक्षित होगा. इस पर अन्य कोई वाहन नहीं चल सकेंगे. इस रास्ते से एंबुलेंस सीधे इमरजेंसी से मरीजों को लेकर कोविड अस्पताल, स्त्री रोग विभाग, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग एव वक्ष एवं क्षय रोग विभाग तक सीधे मरीजों को लेकर जा सकेगी. प्राचार्य के अनुसार यह काम 15 दिन में पूरा होने की संीाावना है.