Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra temperature rises again, know the weather forecast…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra temperature rises again, know the weather forecast…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा में सुबह से निकल रही तेज धूप. दिन में गर्मी फिर से बढ़ी. आने वाले दिनों में बारिश के भी चांस हैं. जानिए मौसम का पूरा अपडेट

आगरा में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है. सुबह से ही तेज धूप निकल आती है जो कि दोपहर में कुछ अधिक ही तीव्र होने लगती है. इसके कारण लोगों को फिर से गर्मी का अहसास होने लगा है. बीच में हुई भारी बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली थी और लोगों ने ठंडा पानी तक पीना छोड़ दिया था लेकिन तीन चार दिन से पड़ रही गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को ठंडे पाने की ओर रुख कराया है, क्योंकि नॉर्मल पानी से लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है. हालांकि अधिकतर लोग ऐसे हैं जो कि इस बदलते मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं और वह अभी भी फ्रिज के ठंडे पानी से दूरी बनाए रखे हुए हैं.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से अभी भी 1 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं तो वहीं न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है. न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में फिलहाल आसमान साफ ही रहने वाला हे. आने वाले सप्ताह में बारिश के चांस बन रहे हैं. अगर बारिश होती है तो तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराबिगलीक्स

Obituaries of Agra on 31st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

error: Content is protected !!