आगरालीक्स…जैन संत विमार्श सागर जी महाराज एवं कई जैन संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जैन समाज ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात. कार्रवाई की मांग
जैन सन्त विमर्श सागर जी महाराज एवं कई जैन संतों के बारे में फ़ेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के लिए आज आगरा जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफ़ाक़ सैफ़ी से मिला और ज्ञापन दिया. अशफ़ाक़ सैफ़ी द्वारा जैन समाज की भावनाओं को ध्यान में रखने हुए तत्काल सम्बंधित अधिकारीगण एवं एसएसपी आगरा को इस विषय की जांच कर, उक्त प्रकरण में दोषी फेसबुक उपयोगकर्ता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये. जिससे भविष्य में कोई भी किसी भी धर्म सम्प्रदायों के संतों के बारे में अभद्र टिप्पणी न कर सकें.

ज्ञापन देने वालों में अशोक पिप्पल (ब्रज क्षेत्र मंत्री, भाजपा), प्रवीन जैन, विश्वजीत जैन, प्रवीन जैन नेताजी, मनोज अग्रवाल, नरेश जैन, टिल्लू जैन, दीपक जैन आदि जैन समाज के व्यक्ति मौजूद रहे.