Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra will become destination wedding hub. UP’s first wedding conclave on September 2 in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra will become destination wedding hub. UP’s first wedding conclave on September 2 in Agra…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा बनेगा डेस्टिनेशन वेडिंग हब. देश—विदेश के सेलिब्रिटीज अपनी शादी को बनाएंगे यहां यादगार. यूपी का पहला वेडिंग कान्कलेव आगरा में दो सितंबर का

यूरोप, गोवा, राजस्थान की ही तरह अब उत्तर प्रदेश की डेस्टिनेशन वेडिंग में बने पहचान, इस ध्येय को पूर्ण करने के उद्देश्य से दो सितंबर को ताजनगरी में होगा यूपी वेडिंग कॉन्क्लेव 2023। जिसका आयोजन वेडिंग डायरी, होटल डबल ट्री बाय हिल्टन और वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, यूपी के संयुक्त तत्वावधान में उप्र पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से होगा।

कान्क्लेव का उद्घाेषणा समारोह आज फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में हुआ। होटल के जनरल मैनेजर श्याम कुमार ने बताया कि दो सितंबर को सुबह 10 बजे से होटल परिसर में प्रदेश का पहला वेडिंग कॉन्क्लेव आयोजित होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव सांस्कृतिक विभाग एवं पर्यटन महानिदेशक मुकेश मेश्राम होंगे। शहर के सभी प्रमुख होटल्स के पदाधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी और औद्योगिक संस्थान सहभागिता करेंगे। विशेषज्ञों द्वारा वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं पर विचार रखे जाएंगे।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश मिश्रा ने बताया कि मैक्सिको जैसे देश में रहने वाले लोगों सहित दुनियाभर के लोग भारतीय वैवाहिक पद्वति से प्रभावित हैं। वे भारत में आकर यहीं के विधान से वैवाहिक आयोजन करना चाहते हैं। भारतीय पर्यटन उद्योग को उनकी ये सोच लाभांवित कर सकती है और इसके लिए आगरा सबसे उपयुक्त स्थल बन सकता है।

वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन यूपी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि कॉन्क्लेव में देश विदेश के विशेषज्ञ आएंगे। आगरा एतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी है। कॉन्क्लेव के माध्यम से आगरा डेस्टिनेशन वेडिंग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश को एक सशक्त मार्ग प्रशस्त करेगा। वरिष्ठ सदस्य तरुण अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात में पर्यटन को डेस्टिनेशन वेडिंग के माध्यम से बढ़ावा देने की बात कर चुके हैं। वैवाहिक आयोजन से करीब 18 उद्योग लाभांवित होते हैं। यदि आगरा डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बन जाता है तो यहां का तेजी से सर्वांगीण विकास संभव है।

नेशनल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि आगरा मेडिकल और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ वैवाहिक पर्यटन के रूप में पहचान बना रहा है। डेस्टिनेशन वेडिंग यदि शहर में बढ़ती है तो निश्चित रूप से नाइट टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। अर्थव्यवस्था के साथ पर्यटन मजबूत होगा। वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन यूपी के सचिव संदीप उपाध्याय ने बताया कि कॉन्क्लेव में भविष्य की संभावनाओं और वर्तमान के परिदृश्य पर चिंतन किया जाएगा। साथ ही सरकार से क्या सुविधा चाहिए इस पर भी मंथन होगा। आयोजन में डेकोरेटर मनीष सिंघल, इवेंट प्लानर निशांत जैन का विशेष सहयोग रहेगा। इस अवसर पर संरक्षक संजय अग्रवाल, होटल के डायरेक्टर सेल्स हर्ष महाजन, आरडीएम अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!