आगरालीक्स …Agra News: अमेरिका का 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने से आगरा का 20 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट फंसेगा, नए आर्डर ना होने से पहले से ही काम ठप हो गया था, आगरा से स्टोन हस्तशिल्प, मार्बल, पच्चीकारी, गलीचा, दरी के साथ ही फुटवियर का एक्सपोर्ट किया जाता है, यह फंस जाएगा। ( Agra News: Agra’s 20 billion export affected due to Trump 50% Tarrif#Agra)
अमेरिका के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ से पूरे देश की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है। आगरा से बड़ी मात्रा में स्टोन हस्तशिल्प, मार्बल, पच्चीकारी, गलीचा, दरी के साथ ही फुटवियर का एक्सपोर्ट किया जाता है। अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद टैरिफ वार शुरू हो गया था इसके चलते नए आर्डर मिलना बहुत कम हो गए। वहीं, पुराने आर्डर जिनकी सप्लाई होनी थी उसकी गति भी धीमी हो गई।
माल सप्लाई करने पर भी समस्या
50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने से आगरा से जो माल अमेरिका के लिए एक्सपोर्ट किया जाना है उसके रेट टैरिफ लागू होते ही बढ़ जाएंगे लेकिन अमेरिकी कारोबारी माल को उसी रेट में लेना चाहते हैं इससे संशय के बाद मंडराने लगे हैं, माल सप्लाई करने पर कम भुगतान होगा और सप्लाई नहीं करते हैं तो आगे क्या होगा इसका अभी कुछ पता नहीं है।
20 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट
आगरा से अमेरिका में सालाना 20 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट होता है। अमेरिकी टैरिफ के चलते एक्सपोर्ट पर बुरी तरह से असर पड़ेगा, आगरा के कारोबारियों ने नए आर्डर न मिलने पर काम लगभग बंद सा कर दिया है, इससे बड़ी संख्या में लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है।