Wednesday , 16 April 2025
Home मनोरंजन Agra News: Agra’s Ambika Kohli’s musical video ‘Nazaron Se Dhakha’ is making waves…#agranews
मनोरंजन

Agra News: Agra’s Ambika Kohli’s musical video ‘Nazaron Se Dhakha’ is making waves…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की अंबिका कोहली का म्यूजिकल वीडियो ‘नजरों से धाेखा’ मचा रहा धमाल. सलमान खान से लेकर टाइगर श्राफ तक को कर चुकी हैं अब तक कोरियोग्राफ

ताजनगरी की प्रतिभाओं में विशेष ताज के रूप प्रसिद्धि पा रहीं अंबिका कोहली इन दिनों बैंड आफ बॉयज के नये म्यूजिकल वीडियो नजरों से धाेखा से धूम मचा रही हैं। टीवी शो अनुपमा फेम सुधांशु पांडे बैंड आफ बॉयज के पांच मुख्य किरदारों में से एक हैं और इनके बीच अंबिका कोहली अपने डांस और अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं।

आगरा की रहने वाली अंबिका कोहली के पिता फोटोग्राफर राकेश कोहली हैं। अंबिका ने बताया कि साढ़े चार वर्ष पूर्व वो आगरा से मुंबई आ गईं थीं। शुरुआत में बैंक ग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उसी वक्त प्रसिद्धि कोरियोग्राफर एवं डायरेक्टर रेमो डिसूजा की निगाह पड़ी। बस तभी से करियर की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार कोरियोग्राफी के अनुभव लेते हुए सलमान खान, शाहीद कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, टाइगर श्राफ, बादशाह जैसे नामचीन सितारों को कोरियोग्राफ किया। अब स्वयं वीडियो म्यूजिक एलबम में पर्दे पर उतरीं हैं।

अंबिका ने बताया कि वो फ्रीलॉन्सिंग काेरियाेग्राफी कर रही हैं। आने वाले समय में अपनी स्टाइल को नई पहचान देना चाहती हैं। बैंड आफ बॉयज की कोरियाेग्राफी आदिल शेख ने की है। अंबिका के पिता राकेश कोहली का कहना है कि अंबिका बचपन से ही नृत्य संगीत के प्रति समर्पित रही। उसकी इस प्रतिभा को देखते हुए मुंबई भेजा। आज वो अपनी प्रतिभा के दम पर आगरा का नाम रोशन कर रही है।

Related Articles

मनोरंजन

Actor Surendra Pal, who came to Agra, said that he has old memories from Agra and likes the people here a lot….#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए अभिनेता सुरेंद्र पाल. महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य का किरदार निभाने...

मनोरंजन

Agra News: Shooting of the film ‘Dahej Ka Chakravyuh’ will be held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ‘दहेज का चक्रव्यूह’ फिल्म की होगी शूटिंग. दहेज प्रथा के...

मनोरंजन

Police team reached the house of YouTuber Ranveer Allahabadia. Complaint also received from Parliament’s IT Committee

आगरालीक्स…यूट्यूबर रणवीर अलहाबादिया के घर पहुंची पुलिस की टीम. संसद की आईटी...

मनोरंजन

Saif Ali Khan discharged from hospital, expressed greetings to fans

आगरालीक्स…हमले के बाद पहली बार सैफ आए सामने. अस्पताल से हुए डिस्चार्ज....

error: Content is protected !!