आगरालीक्स…आगरा की आशी ने सीए फाइनल में हासिल की देश में 22वीं रैंक. सराफा कारोबारी पिता की इच्छा थी बेटी सीए बने, हर दिन सात—आठ घंटे पढ़ाई कर आज हासिल किया मुकाम….(#cafinalresult2025)
आगरा की सराफा कारोबारी की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का मुकाम हासिल किया है. सीए फाइनल रिजल्ट में ओल्ड विजय नगर की रहने वाली आशी जैन ने देश में 22वीं रैंक हासिल की है. रविवार को द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल का रिजल्ट जारी किया.800 में से 458 अंक प्राप्त किए
ओल्ड विजय नगला कॉलोनी के अनुपम रायल अपार्टमेंट में सुधीर जैन रहते हैं. सुधीर जैन सराफा कारोबारी है. इनकी इच्छा थी कि उनकी बेटी आशी सीए बने. सीए फाइनल रिजल्ट में आशी जैन ने सफलता का मुकाम हासिल किया और देश में 22वीं रैंक हासिल की. आशी जैन ने सीए फाइनल परीक्षा में 800 में से 458 अंक प्राप्त किए हैं. आशी ने सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट वन से स्कूली शिक्षा पूरी की और वर्ष 2020 में 12वीं की परीक्षा के साथ उन्होंने सीए फाउंडेशन के भी पेपर दिए थे.
देशभर में 22वीं रैंक आने पर आशी जैन ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था. मेहनत रंग लाई. इसमें माता—पिता के साथ शिक्षकों का पूरा सहयोग है. आशी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी को पांच माह की छुट्टी में हर दिन सात घंटे तक पढ़ाई की. माता पिता ने हर परिस्थिति में साथ दिया है. शिक्षकों के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन से यह सफलता मिली है. आशी की मां अर्चना जैन गृहिणी हैं. छोटी बहन परी बीटेक कर रही है और छोटा भाई अतिशय 11वीं कक्षा में है.