आगरालीक्स …Agra News : आगरा के रहने वाले हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह को हॉकी के मैदान पर पड़ा हार्ट अटैक, पत्नी और जर्मनी से आई बेटी भी पहुंची। ( Agra News : Agra’s double-Olympian Jagbir Singh suffer from heart attack, Wife & daughter reaches Rourkela#Agra)
आगरा के विभव नगर में अर्जुन अवार्ड, पूर्व ओलंपियन, पूर्व कप्तान व गोल भेदने की क्षमता के लिए मशहूर जगबीर सिंह अपनी पत्नी सोनी के साथ रहते हैं, उनकी बेटी रश्विन सिंह जर्मनी में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। वे अभी भारत आई हुई हैं। पूर्व कप्तान जगबीर सिंह उड़ीसा के राउरकेला में चल रहे हॉकी इंडिया लीग में अपनी टीम के साथ थे, शुक्रवार को वे मैदान पर थे तभी सीने में दर्द होने लगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, वे आईसीयू में हैं और हार्ट अटैक पड़ने के बाद उनका इलाज किया जा रहा है।
उड़ीसा रवाना हुईं पत्नी और बेटी
पूर्व कप्तान जगबीर सिंह की पत्नी सोनी और जर्मनी से आईं बेटी रिश्वन सिंह दिल्ली में थी, उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी होने पर वे रात में ही राउरकेला के लिए रवाना हो गईं। इधर, आगरा में हॉकी सहित खिलाड़ियों ने पूर्व कप्तान जगबीर सिंह की तबीयत में सुधार की कामना की है।