आगरालीक्स…आगरा से गोयल ब्रदर्स ने गोरखपुर भेजी नशे की बड़ी खेप. ड्रग विभाग ने पकड़े दो करोड़ रूपये के सिरप. आगरा में छापेमारी, मचा हड़कंप
गोरखुपर में ड्रग विभाग ने शनिवार की देर रात केा छापा मारकर दो करेाड़ रूपये कीमत की दवाएं पकड़ी हैं. टीम ने यह दवाएं संतकबीरनगर, गोरखपुर और बिहार बार्डर से पकड़ी हैं. ये दवाएं गलत तरीके से आगरा से कोलकाता लाई जा रही थीं. फेंसेड्रिल सिरप, अल्प्राजोलम, कोडीन, ट्रामाडाल, लुबीजेसिक, पैंटाजेसिक की 900 पेटियां दवाओं की बरामद की हैं. ये सारी दवाएं आगरा से एक कंटेनर में लादकर भेजी गई थीं.
आगरा के गोयल ब्रदर्स का आया नाम
ड्रग विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में बताया गया है कि आगरा के गोयल ब्रदर्स द्वारा ये दवाएं भेजी जा रही थीं. इनके नाम अमित गोयल उर्फ मोटा उर्फ तिलकधारी पुत्र मनोज गोयल व अनुज गोयल उर्फ काके पुत्र मनोज गोयल निवासी गोविंद एन्कलेव चाणक्यपुरी हैं. ये दोनों भाई मुख्य आरोपी हैं जबकि गोरखपुर के भदौरिया मार्केट में आशीष मेडिकल एजेंसी के संचालक आशीष गुप्ता व इसी मार्केट के आशीष ट्रेडर्स के संचालक अमित गुप्ता उर्फ रिंकू भी शामिल हैं.

दवाएं छोड़ने के लिए 15 लाख की घूस
गोरखपुर में ड्रक विभाग ने जब इन दवाओं को पकड़ा तो बताया जाता है कि इन दवाओं को छोड़ने के लिए 15 लाख रूपये घूस देने के लिए भिजवाए गए थे जिसे ड्रग्स विभाग ने जब्त कर लिए हैं. एक आरोपी को अरेस्ट भी किया गया है.
आगरा में छापामारी, मचा हड़कंप
आगरा से गोरखपुर भेजे गए दवाओं के जखीरे को पकड़ने के बाद अब ड्रग विभाग ने आगरा में भी छापामारी शुरू कर दी है. सूचना मिली कि जीएसटी विभाग के पास दो ट्रक खड़े हुए हैं और इसमें भारी मात्रा में नशे के सिरप हैं. फिलहाल ड्रग विभाग द्वारा इस मामले में कार्रवाई लगातार जारी है.