आगरालीक्स…आगरा में बेटियों की विदाई हुई तो सभी की आंखें भर आई. माधवी अग्र महिला मण्डल द्वारा माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम में आज हुई बेटियों की विदाई
मां और बेटी दोनों की आंखें नम थीं। नानी के घर से विदा लेते वक्त बच्चे भी दुखी थे। हर्षोल्लास के साथ तीज उत्सव मनाने के बाद विदाई की घड़ी जो आ गई थी। जमाईयों के माथे पर तिलक व श्रीफल देकर और बच्चों व बेटियों को उपहार देकर विदा किया गया। माधवी अग्र महिला मण्डल द्वारा दो दिवसीय माधवी बेटियों का मायका एवं विदाई समारोह का समापन आज लोहामंडी अग्रसेन भवन में बेटियों की विदाई के साथ हुआ।

कार्यक्रम में अनाथायल की विवाहित लगभग 40 बेटिया अपने ससुराल से परिवार सहित तीज उत्सव मनाने के लिए पहुंची थीं। जहां गीत मल्हार, हाथों में मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बेटियों के साथ मण्डल की बहनों ने तीज उत्सव मनाया। रात्रि निवास के दौरान बेटियों से मन की बात की। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के गेम आयोजित किए। विदाई के मौके पर मण्डल की बहनों ने विदाई गीत (विदाई करने का मन नहीं करता, विदाई हम कैसे करें…) गाए। मण्डल की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, महामंत्री ऊषा बंसल, संयोजिका आभा जैन व सुरेशचंद अग्रवाल ने बेटियों व जमाईयों के श्रीफल देकर तिलक किया। सभी बच्चों व बेटियों को उपहार दिए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपना, अलका, बीना, कुसुम, मधु, शालीनि, संगीता, रजनी, शैफाली, उषा अग्रवाल, अर्चना, ममता, रेनू, शसि, अंजली आदि उपस्थित थीं।