आागरालीक्स…आगरा के जवान अमित चौहान को सैनिक सम्मान के साथ दी विदाई. 2013 में हुए थे भर्ती. 34 साल की उम्र में ये बना मौत का कारण, हर किसी को रुलाया
कस्बा क्षेत्र के गांव गढ़ी प्रताप पुरा में शनिवार के दिन उस समय मातम छा गया जब स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि उनके गांव का लाल अमित चौहान उर्फ करूं की सैन्य अभ्यास के दौरान अचानक से हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई है. सूचना मिलते से ही परिवार सहित गांव में मातम छा गया. सोमवार को जैसे ही अमित को लेकर सेना के वाहन जैतपुर कस्बा में पहुंचे, वैसे ही सेकड़ों युवा अपने-अपने वाहनों के साथ अमित के वाहन के पीछे हो कर अमित की याद में जयघोष लगाने लगे घटना के बाद से ही गढ़ी प्रतापपुर गांव सहित पूरा जैतपुर क्षेत्र अपने होनहार बेटे अमित चौहान के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने को उमड़ पड़ा. जानकारी के अनुसार अमित सिंह चौहान पुत्र अरविंद सिंह चौहान वर्ष 2013 में भारतीय सेवा में भर्ती हुए थे. वे मद्रास रेजीमेंट में तैनात थे और वर्तमान में वह सिक्किम में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. शनिवार को सैन्य अभ्यास के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद से उनकी पत्नी सपना एवं दो छोटी-छोटी बेटी अवनी और लड्डू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. सपना पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. वही जैसे ही अमित चौहान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पंहुचा वैसे ही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ विधायिका रानी पक्षालिका सिंह पुष्प अर्पित करने को पहुंची. वहीं रविवार को सांसद राजकुमार चहर भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे.