आगरालीक्स …Agra News: आगरा के युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर छह साल के बच्चे को किया किडनैप, हाईप्रोफाइल फैमिली को बेचना था बच्चा, मां और बेटा अरेस्ट। ( Agra News: Agra’s Man & his mother arrested for kidnap 6 year old child#Agra )
गुरुवार ग्राम के सेक्टर 45 में रहने वाले एक दंपती का छह साल का बेटा 23 जून को लापता हो गया था, पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि दंपती के छह साल के बेटे को स्कूटी सवार युवक ले गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आगरा के माधव विहार कॉलोनी में तीन जुलाई को छापा मारा।
आगरा से बरामद किया छह साल का बेटा
गुरुग्राम पुलिस ने तीन जुलाई को माधव विहार कॉलोनी में शिवम के घर पर छापा मारा, पुलिस ने घर से छह साल के बच्चे के साथ ही उसे किडनैप करने वाले शिवम को भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की इसमें सामने आया कि शिवम ने अपनी मां मनोज के साथ मिलकर छह साल के बच्चे को किडनैप किया था पुलिस ने मनोज को भी अरेस्ट कर लिया।
हाईप्रोफाइल फैमिली को बेचना था बच्चा
पुलिस जांच में सामने आया है कि एक हाई प्रोफाइल फैमिली में दंपती के कोई बच्चा नहीं है, उन्हें एक बच्चा चाहिए था। इसके लिए शिवम ने अपनी मां मनोज के साथ मिलकर प्लानिंग की। वह अपनी स्कूटी लेकर गुरुग्राम पहुंचा, वहां कई दिन तक उसे रेकी की, ऐसे बच्चों को देखा जिनके माता पिता ठेल ढकेल लगाते हैं बच्चों को टॉफी बांटी। इससे बच्चे शिवम से घुलमिल गए और 23 जूुन को शिवम अपनी स्कूटी पर छह साल के बच्चे को बिठाकर ले आया। इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पुलिस जांच कर रही है।