आगरालीक्स…आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजार गुलजार. दुल्हन की तरह सजे बाजार. श्रृंगार, साड़ी, ज्वैलरी और गिफ्ट्स शॉप पर भीड़..मेहंदी लगाने के लिए एडवांस बुकिंग…
करवाचौथ महापर्व 10 अक्टूबर को बनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले आगरा के बाजार इस समय गुलजार हैं. कई मार्केट दुल्हन की तरह सजे हैं. दुकानों पर आकर्षक लाइट्स लगाई गई हैं. सुहागिन महिलाओं ने पर्व के लिए जमकर खरीदार की है. महिलाओं ने चूड़ी, आभूषण, करवा और पूजा अर्चना की समग्री खरीदी तो वहीं सौंदर्य प्रसाधन, ज्वैलरी, साड़ी शोरूम और ब्यूटी पार्लर पर भी विशेष भीड़ देाी गई.
मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं. वे अपनी पसंद के डिजाइन बनवाने के लिए उत्सुक दिखीं. मेकअप कराने के लिए भी ब्यूटी पार्लर में भीड़ रही. शहर के सिंधी बाजार, कमला नगर, एमजी रोड, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, शाहगंज में जबर्दस्त भीड़ देखी ज रही है.