Wednesday , 10 December 2025
Home आगरा Agra News: Agra’s pilgrimage site Bateshwar Dham will be inhabited. Budget of Rs 74 crore approved…#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s pilgrimage site Bateshwar Dham will be inhabited. Budget of Rs 74 crore approved…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम होगा आबाद. 74 करोड़ का बजट स्वीकृत. घाटों के सौंदीर्यकरण के साथ मंदिरों का होगा संरक्षण. अटल जी के पैतृक स्थल पर बनेगा स्मारक

यमुना किनारे 101 शिव मंदिरों की ऐतिहासिक श्रृंखला के साथ-साथ कार्तिक मास में लगने वाले पशु मेला के लिए विख्यात बटेश्वर धाम को अखिल भारत में प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 74 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

बटेश्वर तीर्थ स्थल ट्रस्ट के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरिदमन सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार व्यक्त किया है।

अरिदमन सिंह का कहना है कि इस परियोजना के अंतर्गत बटेश्वर धाम अखिल भारतीय स्तर पर प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के साथ मंदिरों का संरक्षण भी हो सकेगा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक स्थल पर स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा।

Related Articles

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

आगरा

Agra News: Activa rider dies after colliding with crane in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत. नौकरी के...

error: Content is protected !!