आगरालीक्स ..Agra News : आगरा की बड़ी कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयरों में लगा लोअर सर्किट, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निविदा के लिए अयोग्य घोषित करने के बाद शेयर में 20 प्रतिशत गिरावट। ( Agra News : PNC Infratech shares stuck in Lower circuit after Ministry of Road Transport and Highways declared it ineligible for the tender)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की पीएनसी इन्फ्राटैक द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि पीएनसी इन्फ्राटेक और उसकी दो सहायक कंपनी पीएनसी खजुराहो हाईवे और पीएनसी बुंदेलखंड हाईवे को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 18 अक्टूबर 2024 से एक साल के लिए टेंडर प्रक्रियाओं से प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसा जून और अगस्त 2024 में सीबीाआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर और चार्जशीट के बाद मंत्रालय ने कंपनियों को 18 अक्टूबर को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया था, आठ जून को सीबीआई ने पीएनसी के कारर्पोरेट कार्यालयों, अन्य स्थानों और पीएनसी के प्रिबंध निदेशक योगेश कुमार जैन और पूर्णकालिक निदेशक टीआर राव के आवासों पर तलाशी ली थी। इसके बाद कंपनी को टेंडर प्रक्रिया के लिए एक साल के लिए अयोग्य घोषित किया है।
शेयर 20 प्रतिशत तक टूटा
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पीएनसी और उसकी दो सहायक कंपनियों को निविदा से एक साल के लिए अयोग्य घोषित करने के बाद कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा, कंपनी का शेयर 366 रुपये पर आ गया। पिछले तीन महीने में पीएनसी इन्फ्राटैक के शेयरों में 27 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
पीएनसी इंफ्राटेक के 1.19 लाख शेयर
पीएनसी इंफ्राटेक के कुल 1.19 लाख शेयरों ने बीएसई पर 4.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पीएनसी इंफ्राटेक शेयरों का बीटा 1.2 है, जो एक साल में बहुत अधिक अस्थिरता का संकेत देता है।