Wednesday , 27 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra’s public representatives presented a report card on the completion of nine years of the Yogi government…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s public representatives presented a report card on the completion of nine years of the Yogi government…#agranews

380

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में योगी सरकार के नौ साल पूरे. आगरा के जनप्रतिनिधियों ने रिपोर्ट कार्ड किया पेश. उपलब्धियां गिनाईं और कहा—यूपी अब पूरे देश में रोल मॉडल

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में आगरा के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों की जानकारी दी गई तथा सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को उपस्थित जनसमूह द्वारा देखा व सुना गया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी जी के नौ वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश और इसकी जनता के लिए यह अवधि बेमिसाल उत्कर्ष की रही है। इसमें जो भी कार्य हुआ है, वह बेमिसाल है। आज आम जनता को राहत मिली है, क्योंकि कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो गई है। पहले हर जिले में एक माफिया हुआ करता था, लेकिन अब हर जिले में एक उत्पाद को बढ़ावा मिल रहा है। हर जिले के व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं और हर जिले में विश्वविद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है। उत्तर प्रदेश अब रोड रोल मॉडल बन चुका है और इसका उदाहरण पूरे देश में दिया जा रहा है। जितने भी हवाई अड्डे, हेलीपैड और यहां तक कि फ्लावर पार्क विकसित हो रहे हैं, वे सभी उत्तर प्रदेश में ही हैं। उन्होंने कहा कि जब इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होता है, तो उद्योग भी पनपते हैं। आज उद्योगों के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश में उत्थान हो रहा है। उद्योगों को नई आय मिल रही है और नई उड़ान लग रही है।उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार नौजवान, शिक्षा को नए सोपान और उद्योगों को नई उड़ान—इन सभी को समग्रता में देखें, तो उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन रही है।

विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। इन वर्षों में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखा है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। उन्होंने बताया कि यूपी में सबसे बड़ी उपलब्धि निवेश और नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, भयमुक्त और सुरक्षित प्रदेश के रूप में विकसित किया है।

अपराध हुए कम, नहीं हुई जातिगत व साम्प्रदायिक हिंसा
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है अपवाद व अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की जो नीति लागू की गई है, उसके अन्तर्गत प्रदेश में मार्च 2017 से अब तक प्रदेश में कोई भी साम्प्रदायिक या किसी भी प्रकार का जातिगत संघर्ष नहीं होने दिया, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में लगभग 90 प्रतिशत, लूट में 85 प्रतिशत, हत्या में 47 प्रतिशत, बलवा में 70 प्रतिशत तथा फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में 62 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। यूपी में 112 नम्बर जो पहले कभी 100 नम्बर का चला करता था, उसक रिस्पांस टाइम 01 घंटा 05 मिनट से घटकर 6 मिनट 41 सेकेंड हो गया है। 7 बड़े महानगरों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने से पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में गुणात्मक सुधार हुआ है, माफिया और संगठित गिरोह समाप्त हो गये हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक और तकनीक आधारित जो पुलिसिंग चल रही है, उससे बहुत बड़ा लाभ हुआ है, प्रदेश में 2017 में जहां 4 विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं थीं, वहीं अब 12 प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं और 6 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। जबसे योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी है, वर्ष 2017 से अब तक पुलिस विभाग में 2,19,199 से अधिक भर्तियां की गईं। वर्तमान में 44,000 से अधिक महिलाएं उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा हैं।

आगरा मेट्रो और सिविल एयरपोर्ट बन रहे
विधायक ने बताया कि जनपद में मैट्रो का कार्य संचालित है आगरा मेट्रो परियोजना की अनुमानित लागत 18379.62 करोड से, कुल 29.4 किलोमीटर लंबाई के दो अलग-अलग कॉरिडोर शामिल हैं, जिनमें कुल 27 स्टेशन (20 एलिवेटेड एवं 07 भूमिगत स्टेशन) प्रस्तावित हैं, 06 मार्च, 2024 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद 07 मार्च 2024 को लगभग 6.5 किमी के कॉरिडोर-1 के प्राथमिकता वाले खंड पर यात्री सेवाओं का शुभारम्भ हुआ। शेष अनुभाग के चारों भूमिगत स्टेशन लिए संरचनात्मक कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। भूमिगत अनुभाग (लाइन-1) शीघ्र यात्री सेवाओं के लिए संचालित करने का लक्ष्य है, एलिवेटेड सेक्शन-3 स्टेशनः निर्माण कार्य प्रगति पर है। कॉरिडोर-1, दिसम्बर, 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 के सभी 14 एलिवेटेड स्टेशनों एवं वायाडक्ट (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) पर पाईलिंग, पाईल कैप, पियर, पियर कैप तथा य-गर्डर का निर्माण कार्य लेज गति से प्रगति पर है। लाइन-2 के प्राथमिकता वाले खंड, आगरा कैंट से आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक, दिसम्बर, 2026 तक तथा शेष अनुभाग को जून, 2027 तक पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में धनराशि 441.79 करोड़ की लागत से, 144.07 एकड़ में विस्तृत, निर्माणाधीन, आगरा सिविल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट 30 सितम्बर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर होगा, 60 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण है, जिसमें 33845 स्क्वायर मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग, 400 वाहनों की क्षमतायुक्त 16810 स्क्वायर मीटर स्थान में मल्टीलेवल पार्किंग, 200 कार की क्षमतायुक्त सर्फेस पार्किंग, 2379 स्क्वायर मीटर में यूटिलिटी ब्लॉक, 19 चैक इन काउंटर, 12 ई- चैक इन काउंटर, 06 सिक्योरिटी काउंटर, 03 फुल बॉडी स्कैनर, 03 एरो ब्रिज,06 एस्केलेटर, 12 एलिवेटर्स, 33 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, 500 किलोवॉट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट, 22 डिजी यात्रा डिवाइसेज, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित हैं। टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश हेतु यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी।

इसके बाद विकास भवन प्रांगण में सीएम युवा कैंप का जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा ओडीओपी टूल किट तथा स्वीकृत ऋण पत्र के चैक का लाभार्थियों को वितरण किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने पर लगातार 09 दिन तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम, सूर सदन प्रेक्षागृह में सभी विभागों द्वारा स्टॉल, योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण करने पर उत्सव के रूप में उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, महापौर आगरा हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक डॉ.धर्मपाल सिंह, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, विधायक डॉ जीएस धर्मेश भी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: US Secretary of State Marco Rubio will visit the Taj Mahal in Agra on Monday#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को वीआईपी विजिट. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो परिवार...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Chemists’ Association urged those who are not wrongdoers not to be afraid and to open their shops#agranews

आगरालीक्स…आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में औषधि विभाग का सर्वे. गोदाम के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Action taken against policemen who made reels in uniform in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वर्दी पहनकर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन. 3 महिला...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: FIR will be lodged against those running illegal parking in the name of Municipal Corporation in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम के नाम से अवैध पार्किंग चलाने वालों पर...

error: Content is protected !!