आगरालीक्स…आगरा की इस गली को वीडियो में देखें. इसकी खूबसूरती और साफ—सफाई आपका मन मोह लेगी. नगर निगम ने प्रथम आदर्श बैकलेन का किया उद्घाटन

नगर निगम आगरा के आयुक्त एवम अपर आयुक्त महोदय के कुशल नेतृत्व में आगरा की प्रथम आदर्श बैकलेन ह्यूमन मैट्रिक्स टीम के द्वारा तैयार की है। नगर निगम आगरा के द्वारा सौंदर्यकार्य निरंतर जारी है जी 20 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों के मद्देनजर आगरा नगर निगम द्वारा रोड,डिवाइडर,चौराहों, सार्वजनिक क्षेत्रों के बाद अब वार्ड की बैकलाइन जहां पर लोग कूड़ा फेंकते थे, यूरिनल प्वाइंट बने थे, गंदगी बनी रहती थीं, ऐसे क्षेत्रों का चयन कर वॉल पेंटिंग,स्ट्रीट पेंटिंग कार्य किया जा रहा है ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा को स्वच्छता की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।
आज वार्ड नंबर 53 के हींग की मंडी में पंजाबी वाली गली को नगर निगम की प्रथम आदर्श बैकलेन बनाया गया है स्थानीय नागरिकों द्वारा इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा उद्घाटन किया गया; मौके पर जेडएसओ इंद्रजीत सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर केके पांडे, आईईसी एक्सपर्ट सरदार बलजीत सिंह, एसएफआई आशुतोष वर्मा, सभी सुपरवाइजर, विनोद पाठक, दीनानाथ, जेडआई हिमांशु त्रिपाठी, मनीष, आईईसी टीम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी सफाई कर्मचारी एवम ह्यूमन मैट्रिक्स आईईसी टीम को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की प्रथम चरण में सभी वार्डो में एक आदर्शलैन बनाई जा रही है।