आगरालीक्स…आगरा की ताइक्वांडो खिलाड़ी पंखुरी मेहरा का हुआ स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया में चयन. नेपाल में माउंट एवरेस्ट जी-2 इंटरनेशनल प्रतियोगिता में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
आगरा के नगला पदी में रहने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी पंखुरी मेहरा ने आगरा का नाम रोशन किया है. उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) द्वारा किया गया है. कुछ दिन पहले पंखुरी साई के मध्यप्रदेश के धार स्थित स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में ट्रायल देने गई थीं जहां किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है.

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
पंखुरी नेपाल के पोखरा में होने वाली इंटरनेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व भी करेंगी. 23 से 25 सितंबर तक वर्ल्ड ताइक्वांडो द्वारा आयोजित होने जा रही माउंट एवरेस्ट जी-2 इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में वह भाग लेंगी. इससे पहले एक एक अंतराष्ट्रीय व पांच राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर अनेक स्वर्ण व रजत पदक जीत चुकी हैं.
पंखुरी नगला पदी के नरेंद्र सिंह मेहरा ओर गुड्डी देवी की बेटी हैं. नरेंद्र होटल मोती पैलेस में शेफ हैं जबकि गुड्डी देवी गृहणी हैं. पंखुरी क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज हरीपर्वत में कक्षा 10 की छात्रा है और स्वामीबाग हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में कोच पंकज शर्मा से वह पिछले सात वर्ष से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही हैं.