आगरालीक्स…आगरा का तापमान आज 45 डिग्री सेल्सियस रहा है. दोपहर में चली लू. लेकिन इन तीन दिन बादल छाने और बूंदाबांदी के बन रहे आसार. जानिए मौसम का अपडेट
आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है. सूर्य की तेज किरणें लोगों को झुलसा रही हैं. दोपहर को धूप का तेज इतना अधिक होता है कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. लोग मजबूरी में ही दिन के समय घर से बाहर निकल रहे हैं. शनिवार को आगरा में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. आज दोपहर के समय लू चली.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में भीषण गर्मी के बीच बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं. कल रविवार, मंगलवार और बुधवार को ऐसा मौसम रह सकता है. हालांकि गर्मी की तीव्रता में कोई कमी नहीं आएगी और इस दौरान भी आगरा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा सकता है.