Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Administration appeals to people regarding heatwave in Agra. Avoid going out between 12 noon and 3 pm..#agranews
आगरा

Agra News: Administration appeals to people regarding heatwave in Agra. Avoid going out between 12 noon and 3 pm..#agranews

189

आगरालीक्स…आगरा में हीटवेव को लेकर प्रशासन की लोगों से अपील. दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें. गूगल फार्म के जरिए दिलाई जा रही शपथ

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने अवगत कराया है कि अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग द्वारा जनपद आगरा में रेड अलर्ट घोषित किया गया है इस कारण से लू चलने की संभावना है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा द्वारा हीट वेव अवेयरनेस कैंपेन के तहत गूगल फॉर्म बनाया गया है, जिसके तहत लोगों को लू से बचने और बचाने की शपथ दिलाई जा रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई। जिससे लोगों को लू से बचाव को लेकर अधिक जागरूक किया जा सके।

मई माह में लू ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हीट वेव अवेयरनेस कैंपेन के तहत गूगल फॉर्म भरवा कर लू से बचने और बचाने की शपथ दिला रहा है। गूगल फॉर्म में मोबाइल नंबर ईमेल आईडी के साथ नाम और जिले का नाम दर्ज करवाया जा रहा है। गूगल फॉर्म में गर्मी से बचाव के लेकर शपथ भी दिलाई जा रही है। फार्म के साथ लू से बचाव को जागरूकता को एक वीडियो भी अटैच किया गया है। वीडियो में स्कूलों में बच्चों को लू से बचाव के बारे में लोगों ने जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

जिले में अब तक भारी संख्या में जनपद वासी हीट वेव अवेयरनेस कैंपेन के तहत गूगल फॉर्म भरकर गर्मी से बचना और बचाने की शपथ ले चुके हैं। और उनको दूसरे लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कैंपेन जारी है कैंपेन चलाने का मुख्य उद्देश्य है। लू से बचाव के लिए लोगों में अधिक से अधिक जागरूक किया सके।

उन्होने आमजन से अपील की है कि कडी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपडे पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपडे, टोपी या छाता का उपयोग करें। पर्याप्त और नियमित अन्तराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपनें साथ पीने का पानी हमेशा रखें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओ०आर०एस० घोल नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छांछ, आम का पन्ना इत्यादि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमल करें। रेडियो, टीवी और समाचारपत्रो के माध्यम से स्थानीय मौसम एवं तापमान की जानकारी रखें। कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। अपने घर को ठंडा रखे, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें तथा रात में खिडकियां खुली रखें।

उन्होने यह भी अपेक्षा व्यक्त की है कि बच्चों एवं पालतू जानवरों को बिना निगरानी के पार्क की गयी कार में अकेला न छोड़ें, वाहन जल्दी गर्म होकर खतरनाक तापमान पैदा कर सकते हैं, जो बच्चों के लिये घातक हो सकती है। भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें। उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योकि ये शरीर को निर्जलित करतें हैं। दोपहर में जब दिन का तापमान अधिक हो उस दौरान खाना पकाने से बचें तथा रसोई घर को हवादार बनाये रखने के लिये खिडकी व दरवाजे खुला रखें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!