Wednesday , 30 September 2026
Home आगरा Agra News: Agrawal Samaj will show its power through Agra Maha Kumbhs in Braj region…#agranews
आगरा

Agra News: Agrawal Samaj will show its power through Agra Maha Kumbhs in Braj region…#agranews

368

आगरालीक्स…आगरा में अग्रवाल समाज ब्रज क्षेत्र में अग्रमहाकुम्भों के जरिए करेगा शक्ति प्रदर्शन. बैठक में 15 जिलों के 800 से अधिक लोगों ने लिया भाग. ब्रज प्रदेश की नई कार्यकारिणी के साथ, शहर व जिला पदाधिकारियों ने भी ली शपथ

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति में सर्व सम्मति से तय हुआ कि ब्रज प्रदेश के विभिन्न जिलों (आगरा, अलीगड़, मथुरा, बरेली आदि) में अग्रमहाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल समाज राष्ट्र भक्त व सबको साथ लेकर चलने वाला समाज है। हमारी उदारता को अब तक हमारी कमजोरी माना गया। इसीलिए 10 करोड़ की आबादी वाले अग्रसमाज के युवाओं में मन में पीड़ा और गुस्सा है, कि उन्हें राजनीति में स्थान नहीं मिलता। महाकुम्भ के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर हम अपना हक मांगेंगे।

ग्रीन वैली, शास्त्रीपुरम में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह व चिन्तन बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि संगठन के प्रयास के उप्र, हरियाण व केन्द्र में व्यापारिक कल्याण बोर्ड बना। देश में 45 आयोग हैं। देश के 30 करोड़ व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उप्र व केन्द्र में व्यापारिक कल्याण आयोग बनना चाहिए। जिससे भारत दुनियां का सबसे बड़ी ताकत बन सके। सभी बेरोजगारों को सरकार नौकरी नहीं दे सकती। सरकार की व्यापार व उद्योग नीति सरल हो जाए तो देश की बेरोजगारी भी दूर हो जाएगी। कहा कि अग्रोहा धाम हमारी आस्था, श्रद्धा और भक्ति का केन्द्र है। पित्रों का स्थान है। कलयुग में सनातम धर्म की नींव अग्रोहा में रखी गई। जिसे विदेशी ताकतों ने उजाड़ दिया। अब समय आ गया है कि समातन व संत और भारत सरकार भी चाहती है, इसीलिए एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा गया। किले की खुदाई का काम शुरु हो चुका है।

हरियाणा की पाठ्य पुस्तकों में अग्रसेन जी का पाठ्यक्रम लागू हो चुका है। अग्रोहा को रेल से जोड़ने का भी निर्णय हो चुका है। अग्रोहा में अमित शाह ने 18 फुट ऊंची महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण कर प्रमाणित कर दिया कि देश व केन्द्र सरकार चाहती है कि अग्रोहा विश्व का सबसे बड़ा हेरीटेज, धार्मिक व पर्यटन स्थल बने। चिंतन बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्यवक्ता विनय अग्रवाल ने कहा अग्रवाल समाज को अपना राजनीतिक सम्मान बचाने के लिए फ्लोटिंग वोट बनना पड़ेगा, और समाज के नेताओं को क्यू में लगा बंद करना चाहिए। महाराजा अग्रसेन का समाज सबसे बड़ा समाजवाद था और हैं। समाज को समाजवाद अपनाना पड़ेगा।

ब्रज क्षेत्र के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा हिंदू सम्राट डॉ अशोक सिंघल जी की प्रतिमा अयोध्या मंदिर में क्यों नहीं लगाई जा रही। अग्रवाल वैश्य समाज का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं हो सकता। हमारे समाज को भी सर संघ संचालक बनाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकिशन अग्रवाल, तरुण सेठ, उमेश अग्रवाल, मुकेश बंसल, योगेन्द्र कुमार, मुरारीलाल गोयल, संजय सिंघल, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुधीर गर्ग चेयरमैन ,दिनेश गोयल खेरागढ़, मुकेश बंसल,योगेंद्र गोयल,राकेश अग्रवाल,संजय अग्रवाल,तनुज गर्ग, नीरज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल,गणेश बंसल,अम्बुज अग्रवाल, शकुन बंसल,सौरभ जैन, विभु सिंघल, कपिल अग्रवाल,जितेंद्र अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,अजय अग्रवाल,शरद अग्रवाल, अजय अग्रवाल मघटई, विपिन अग्रवाल,शीतल अग्रवाल, मंजू बंसल, संचालन रीनेश मित्तल,आदि उपस्थित थे।

महाराजा अग्रसेन के जयकारों संग हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
आगरा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाराजा अग्रसेन के जयकारों से सम्पूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पतन ग्रुप के सुरेश चंद गर्ग रीतेश अग्रवाल, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विनय अग्रवाल (चैन वाले), चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे। श्री अग्रसेन फाऊंडेशन एवं अग्रोहा शक्ति पीठ स्थल के ट्रस्टी सुरेश चंद्र गर्ग तपन ग्रुप, प्रमोद सिंघल ग्रीन वैली, छोटेलाल बंसल ने ट्रस्टी की मेंबरशिप 11 लाख रुपए देने की घोषणा की l समाजसेवी अजय अग्रवाल मकई ने महालक्ष्मी मंदिर के लिए 1 किलो चांदी देने की घोषणा की l स्वर्गीय दिनेश बंसल कातिब के पुत्र शकुन बंसल ने कमरा निर्माण करने की घोषणा करी l

रात में नहीं दिन में हो विवाह
आगरा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने में सबसे प्रथम रात के फेरे बंद होने चाहिए। दिन में शादियां होनी चाहिए जिससे शादी में खर्चा कम हो। मुगल काल में जब डोलियां लुटती थीं, तब रात में शादियों का प्रचलन बढ़ा। कहा समाज के हितों की चिन्ता करके समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलना ही उद्देश्य है।

समारोह में 14 जिलों के 800 से अधिक लोगों ने लिया भाग
आगरा। शपथ ग्रहण समारोह व चिन्तन शिविर में ब्रज प्रदेश के 14 जिलों (मैनपुरी, बरेली, हाथरस, मथुरा, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, पीलीभीत आदि…) के 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें समाज की व्यापारिक, समाजाकि, आर्थिक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने व नई दिशा प्रदान करने पर चिन्तन किया गया। ब्रज प्रदेश की नई कार्यकारिणी संग शहर व जिले के पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। जिसमें मुख्य रूप से किशन विहारी गर्ग, सुनील अग्रवाल, राजेश बंसल, जानकी प्रसाद गर्ग, सुरेन्द्र प्रकाश अग्रवाल, अवनीश बंसल, राजनारायण खेमका, लोकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शशिभानू गर्ग, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, गणेश बंसल, राजकुमार गर्ग थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra’s Shri Mankameshwar Ramlila Mahotsav set to become even more magnificent…#agranews

आगरालीक्स….आगरा का श्री मनकामेश्वर रामलीला महोत्सव और होगा दिव्य. जनकपुर में बजेगी...

आगरा

Agra News: ‘Samrasta Mahotsav’ will be held in Agra on the occasion of the 650th birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता...

आगरा

Agra Metro: Pratap Pura Metro Station taking shape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो से एसएन अस्पताल और जिला अस्पताल के लिए भी जाना...

आगरा

Obituaries of Agra on 30th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!