आगरालीक्स…आगरा में कीटनाशकों के गोदामों पर छापा. एक गोदाम को किया सीज. दो सैंपल लिए
आगरा में कृषि विभाग की टीम द्वारा खंदौली के पीलीपोखर और नाऊ की सराय में कीटनाशकों के गोदामों पर बुधवार को छापा मारा गया. टीम की ओर से यहां एक गोदाम को सीज करने की कार्रवाई की गई तो वहीं कीटनाशक के दो सैंपल भी लिए गए.

ये है मामला
बुधवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रेम वीर सिंह ने एसीएम द्वितीय और एसडीएम एत्मादपुर के साथ पीलीपोखर स्थित कीटनाशक के गोदाम पर छापा मारा. यहां एसएस अग्रेजेनेटिस एन फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड नाम से सुरेश कुमार साहू निवासी कालंदी विहार की फर्म है. उन्होंने पीली पोखर पर एक और नाऊ की सराय पर दो गोदाम बना रखे हैं. छापा मारने पहुंची टीम को गोदाम में काफी मात्रा में कीटनाशक और रसायन रखे मिले. गोदाम मालिक इसका बिल नहीं दिखा सके. नाऊ की सराय के दोनों गोदामों पर भी जांच की गई जिसमें से एक गोदाम खाली था तो दूसरी में दवाएं भरी थीं. गोदाम से कीटनाशक और दवाओं की बिक्री की जा रही थी जो गलत है. टीम ने पीली पोखर पर स्थित गोदाम को सील कर दिया तो वहीं रसायन के दो सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.