आगरालीक्स …Agra News : विमान हादसे से कुछ देर पहले ही अहमदाबाद के एयरपोर्ट से आगरा अहमदाबाद फ्लाइट ने टैकआफ किया था, 90 यात्री सवार थे। आगरा में एक घंटे देरी से आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट रवाना हुई। ( Agra News: Ahemdabad Agra flight take off 24 minute before Air India plane from Ahemdabad Airport#Agra)
आगरा से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन बार फ्लाइट आती है। इंडिगो का विमान दोपहर में अहमादाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरता है, आगरा आने के बाद कुछ देर रुकता है और फिर आगरा से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है। गुरुवार को अहमदाबाद से आगरा के लिए गुरुवार को दोपहर 1.15 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट ने टैकआफ किया। विमान में 90 यात्री सवार थे, अहमदाबाद से विमान आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 3.25 बजे पहुंच गया।
1.39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया के 787 8 ड्रीमलाइनर ने उड़ान भरी
अहमदाबाद से आगरा के लिए इंडिगो के विमान ने दोपहर 1.15 बजे उड़ान भरी, इसके 24 मिनट बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान 787 8 ड्रीमलाइनर ने उड़ान भरी। कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया।
एक घंटे देरी से आगरा से रवाना हुई
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे रवाना होती है लेकिन एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो जाने के चलते अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हवाई गतिविधि बंद कर दी गई। शाम पांच बजे के बाद आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट रवाना हुई, फ्लाइट में 89 यात्री थे।