आगरालीक्स…आगरा के बहादुर अजय को मिला वीरता पुरस्कार. वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित. मगरमच्छ से पिता की बचाई थी जान…जानिए इस बहादुर अजय की कहानी
आगरा के 10 साल के अजय को वीर बाल दिवस पर आज राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है. अजय को वीरता पुरस्कार मिला है. नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने उन्हें इस पुरस्कार से सममानित किया. अजय को यह पुरस्कार मगरमच्छ से अपने पिता की जान बचाने के लिए दिया गया है.
थाना बासौनी के झारनापुरा हरलालपुर की घटना है. जुलाई माह में अजय अपने पिता वीरभान के साथ चंबल नदी पर पानी भरने के लिए गया था. अजय दूर खड़ा था और उसके पिता नदी से पानी भर रहे थे तभी अचानक एक मगरमच्छ ने वीरभान के पैर पर हमला कर दिया और उन्हें खींचने लगा. यह देख अजय ने डरने के बजाय साहस का परिचय दिया और पास पड़े बबूल के डंडे से मगरमच्छ पर हमला बोल दिया. मगरमच्छ हमले के बाद वहां से नदी में वापस चला गया और वीरभान की जान बच गई.