आगरालीक्स…. आगरा में युवक ही नहीं युवतियां भी जमकर शराब और बीयर पी रही हैं। इस साल रिकॉर्ड शराब और बीयर की बिक्री, जानकर उड़ जाएंगे होश, पिछले साल से 102 करोड़ अधिक। अब अंग्रेजी शराब के रेट भी बढ़ेंगे।
आगरा में अंग्रेजी, देशी शराब के साथ ही बीयर की बिक्री लगातार बढ़ रही है। शराब और बीयर की बिक्री से आबकारी विभाग को टैक्स मिला है। इस साल यानी मार्च एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक 1265 करोड़ की शराब और बीयर की बिक्री पर आबकारी विभाग को टैक्स मिला है। इस तरह इस साल लोगों ने 1265 करोड़ रुपये शराब और बीयर पर खर्च किए गए हैं। जबकि पिछले साल यानी एक अप्रैल 2019 से 31 अप्रैल 2020 तक 1165 करोड़ की शराब और बीयर की बिक्री हुई थी।

इस साल 102 करोड़ की शराब अधिक बिकी
इस लिहाज से आगरा में पिछले साल की तुलना में इस साल 102 करोड़ की शराब और बीयर की बिक्री अधिक हुई है। शराब और बीयर की बिक्री लगातार बढ़ रही है।
रूफ टॉप रेस्टोरेंट और बार से बढ़ी बिक्री
आगरा में रूफ टॉप रेस्टोरेंट का कल्चर तेजी से बढ़ा है। वीकएंड पर युवक और युवतियां रूफ टॉप रेस्टोरेंट में घंटों बैठ रहे हैं, कॉकटेल के साथ ही अंग्रेजी शराब और बीयर गटक रहे हैं। इससे भी शराब और बीयर की बिक्री बढ़ गई है।
अंग्रेजी शराब की बोतल पर बढ़े 30 रुपये
जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया का कहना है कि अंग्रेजी शराब की बोतल पर 30 और हाफ पर 20 रुपये, जबकि पौव्वे पर 10 रुपये बढ़ रहे हैं। नए रेट की अंग्रेजी शराब नया स्टॉक आने पर मिलेगी।
12 दुकानों के लिए 62 आवेदन
शराब की 12 दुकानें आवंटित होनी है, इसके लिए 62 आवेदन आए हैं। लॉटरी से इनका आवंटन किया जाएगा।