Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Alert regarding Yamuna in Agra. DM arrived to see the submerged areas…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Alert regarding Yamuna in Agra. DM arrived to see the submerged areas…#agranews

267

आगरालीक्स…आगरा में यमुना को लेकर अलर्ट. डूब क्षेत्रों को देखने के लिए पहुंचे डीएम. आज रात से आगरा में तेजी से बढ़ेगा यमुना का जलस्तर…देखें फोटोज

1978 में आई यमुना में बाढ़ को लेकर दिल्ली में रिकॉर्ड टूट गया है. दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है जिसकी चपेट में आकर कई गांव डूब गए हैं. वहीं दिल्ली से पानी छोड़े जाने के बाद से मथुरा और आगरा में भी यमुना का बहाव तेज हो गया है और लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है. आज रात से यमुना का जलस्तर आगरा में तेजी से बढ़ेगा जिसको लेकर अभी से प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. यमुना में संभावित बाढ़ को लेकर डीएम नवनीत सिंह चहल ने डूब क्षेत्रों का दौरान किया. वह यमुना के अलावा चंबल में भी नदी का जलस्तर और व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे.

आगरा की ओर 3.5 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओखला बैराज से यमुना में आज दोपहर को 3.5 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है. ताजेवाला से 88239 कयूसिेक पानी डिस्चार्ज किया गया तो वहीं गोकुल बैराज से शाम 5 बजे 61201 क्यू​सेक पानी छोड़ा गया है. गोकुल बैराज से छोड़ा गया पानी 12 घंटे बाद आगरा पहुंचेगा. ऐसे में आज रात के बाद से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा और आगरा में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर आज डीएम नवनीत सिंह चहल ने डूब क्षेत्रों का दौरान किया. उन्होंने तहसील सदर के गांव तनौरा, नूरपुर आदि गांव के लोगों को अलर्ट किया. इसके अलावा उन्होंने पिनाहट में चंबल में जलस्तर बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है. आगरा सीमा में 80 से अधिक गांव ऐसें हैं जिनमें यमुना और चंबल में खतरे के निशान से ऊपर जाते ही बाढ़ आ जाती है. प्रशासन की ओर से इन गांवों में मुनादी कराई जा रही है. मोटर बोट और गोताखोरों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है. अधिकारी रोजाना यमुना और चंबल किनारे के गांव में बनी बाढ़ चौकियां का निरीक्षण कर रहे हैं.

इस समय इतना है जलस्तर
आगरा में आज शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 492.3 फीट था. यहां लो फ्लड लेबल 499 फीट है जबकि हाई फ्लड लेबल 508 फीट है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!