आगरालीक्स…आगरा में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पर सबकी नजर. नामांकन में सिर्फ दो दिन बाकी लेकिन भाजपा, कांग्रेस, बसपा ने नहीं खोले अपने पत्ते…

आगरा में नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम में नामांकन प्रक्रिया चल रही है. 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. ऐसे में अब सिर्फ दो दिन का ही समय बचा है लेकिन भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने मेयर पद के लिए अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. आगरा में सबसे अधिक नजर भाजपा के प्रत्याशी को लेकर टिकी हुई है. पार्टी सूत्र बताते हैं कि शनिवार देर रात या रविवार सुबह तक भाजपा की ओर से मेयर प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी. आगरा में भाजपा की ओर से मेयर पद के लिए कई दावेदारी सामने आई है, इनमें से कई के नाम लखनऊ भेजे गए हैं. बताया जाता है कि प्रत्याशी का नाम लगभग फाइनल है और इसकी आधिकारिक घोषणा होना ही बाकी है. इसके अलावा 100 वार्डों के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाएगी.
भाजपा के अलावा बसपा और कांग्रेस की ओर से भी मेयर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है. कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी की घोषणा भी रविवार सुबह तक हो सकती है. समाजवादी पार्टी ने ललिता जाटव को आगरा में अपना मेयर प्रत्याशी घोषित किया है. इसके बाद सभी राजनीतिक दलों की तस्वीर साफ हो जाएगी. बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आगरा में 4 मई को प्रथम चरण में मतदान होना है और 13 मई को मतगणना होगी.