Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra News: All India Lodhi Mahasabha expressed anger over injustice and harassment of State Vice President Mishrilal Rajput….#agranews
आगरा

Agra News: All India Lodhi Mahasabha expressed anger over injustice and harassment of State Vice President Mishrilal Rajput….#agranews

140

आगरालीक्स….आगरा में अखिल भारतीय लोधी महासभा ने प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्रीलाल राजपूत के साथ अन्याय व उत्पीड़़न पर जताया आक्रोश

अखिल भारतीय लोधी महासभा के बैनर तले रविवार को संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता आयोजित कर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व समाजसेवी मिश्रीलाल राजपूत के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा अन्याय एवं उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन सिंह लोधी ने पत्रकारों को बताया कि मिश्रीलाल राजपूत अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नाते समय-समय पर लोधी समाज के साथ हो रहे अन्याय व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। इसी क्रम में, विगत दिनों जब समाज के युवक कृष्णा राजपूत के साथ तोरा पुलिस चौकी के तत्कालीन प्रभारी आकाश यादव एवं उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों द्वारा बिना किसी कारण के चौकी पर बंद करने, मारने-पीटने, धमकाने, थूक को चटवाने का घिनौना और अमानवीय अत्याचार किया गया तो मिश्री लाल राजपूत ने उक्त युवक कृष्णा राजपूत को न्याय दिलाने के उद्देश्य से ग्राम कलाल खेरिया पर एक महा न्याय पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में जुटे लोधी समाज सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने पुलिस के अमानवीय कृत्य की भर्त्सना की।

पुलिस ने किया झूठा मुकदमा पंजीकृत
पंचायत के दौरान सर्वसम्मति से तय हुआ कि आरोपियों के विरुद्ध शासन-प्रशासन द्वारा अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया तो सम्पूर्ण समाज सड़़कों पर उतरेगा व विशाल प्रदर्शन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी परन्तु 48 घंटे बीत जाने के पश्चात् भी शासन-प्रशासन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी। इसके बाद लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्रीलाल राजपूत समाज के अन्य संभ्रान्त लोगों के साथ पुलिस आयुक्त आगरा से मुलाकात करने गये। वार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त से समाज के गणमान्य लोगों व मिश्रीलाल राजपूत की गहमा-गहमी हो गयी। तब पुलिस आयुक्त ने आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा करने और क्राइम ब्रांच से उसकी विवेचना कराये जाने के निर्देश दे दिए।

निरपराध होते हुए भी 18 दिन काटनी पड़ी जेल
आरोप है कि मुकदमा पंजीकृत करने के उपरान्त बिना किसी प्राथमिक जांच के पुलिस ने षड्यंत्र के तहत थाने पर पूर्व में समाज के युवक के साथ हुई घटना के विषय में बातचीत के बहाने से मिश्रीलाल राजपूत को बुला लिया और झूठी गिरफ्तारी दिखाकर उन्हें जेल भेज दिया। आरोप है कि इस फर्जी व तथाकथित घटना के कारण श्री मिश्रीलाल राजपूत को बिना किसी अपराध के भी लगभग 18 दिन जिला कारागार के अन्दर निरुद्ध रहना पड़ा। न्यायालय सत्र न्यायाधीश आगरा द्वारा उनकी जमानत स्वीकार की गयी और उसमें पाया गया कि मिश्रीलाल राजपूत ने इस तरह की कोई घटना या अपराध नहीं किया है। पुलिस ने पूर्णतया झूठे कथानकों का सहारा लेकर मनगढ़ंत तरीके से घटना बनायी है जो कि निराधार व औचित्यहीन है। अर्जुन सिंह लोधी ने श्री मिश्रीलाल राजपूत के साथ हुए अन्याय व उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के साथ हुई किसी भी घटना व उत्पीड़न के लिए हम लोधी समाज के समस्त लोग जेल भरने को तैयार हैं।

प्रेस वार्ता में यह भी रहे शामिल
इस मौके पर मिश्रीलाल राजपूत, अर्जुन सिंह लोधी, धर्मेन्द्र राजपूत, जयप्रकाश, मुनीम सिंह, छोटेलाल, डॉ. मुकेश, यशपाल हवलदार, राजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र ठेकेदार, राजेन्द्र जिलाध्यक्ष, लालजी वर्मा, ब्रिजेश बघेल, छुट्टन चाहर, जितेन्द्र सिंह राजपूत एडवोकेट, राजीव ओझा, राजेन्द्र प्रधान, महेश, कमल सिंह, पदम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

आगरा

Obituaries of Agra on 29th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra’s Oldest Sarkar Hospital, Delhi gate empaneled with  Ayushman Bharat PMJAY

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का सबसे पुराने सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट आयुष्मान योजना...

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji narrated the enchanting childhood pastimes of Shri Krishna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजदेवम में चल रही कथा में जया किशोरी जी ने...

error: Content is protected !!