आगरालीक्स…आगरा में गंगाजल पानी की सप्लाई 140 क्यूसेक से 60 क्यूसेक हुई. सोमवार को होगी पानी की दिक्कत…जानें क्या है कारण
आगरा में हो रही गंगाजल की सप्लाई इस समय आधे से भी कम कर दी गई है. बुलंदशहर के पलड़ा फॉल से आगरा में हो रही गंगाजल की सप्लाई 140 क्यूसेक है लेकिन इस समय यह मात्र 60 क्यूसेक कर दी गई है. इससे आगरा में पानी का संकट बढ़ गया है.
आधे से भी कम गंगाजल पानी की आपूर्ति् होने से सोमवार को भी पानी संकट का सामना करना पड़ सकता हे. इसका कारण पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगानदी में सिल्ट आ जाना है. सिल्ट आने से आगरा गंगा कैनाल और मध्य गंगा कैनाल से पानी की सप्लाई कम कर दी गई है.