Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: All religion meeting held in Agra on the death anniversary of Gandhiji. Bapu remembered with thoughts…#agranews
आगरा

Agra News: All religion meeting held in Agra on the death anniversary of Gandhiji. Bapu remembered with thoughts…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुई गांधी जी की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा. विचारों से याद किए गए बापू

“भ्रष्टाचार, आतंकवाद एवं मानवीय मूल्यों का ह्रास आज के समाज की एक ज्वलंत समस्याएं हैं। इनके कारण अनेक हैं, किन्तु समाधान हम सबको मिलकर ढूंढना है। हमें निश्चित उपाय खोजने होंगे जिससे विश्व में स्थाई शांति स्थापित हो सके। सत्य और अहिंसा द्वारा स्थायी विश्व शान्ति स्थापित की जा सकती है।”, सर्व धर्म प्रार्थना एवं विचार गोष्ठी के अवसर पर अतिश्रद्धांये प्रेम प्रकाश हाबिल बिशप (ऑफ़ सी इन आई) लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। सभा में विभिन्न धर्म-संप्रदायों के गुरुजनों, प्रतिनिधियों सहित अनेक शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य अथिति प्रोफेसर डॉ. संजीव भारद्वाज वाईस चांसलर यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद ने की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि, “भ्रष्टाचार, सामाजिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन को भी प्रभावित करता है। भ्रष्टाचार एवं इससे से जुड़ी बुराइयों का सबसे बड़ा कारक मनुष्य स्वयं है। इसे रोकने से विश्व शांति के प्रति खतरा कम हो सकता है। स्थायी शांति के लिए सत्य और अहिंसा के साथ शिक्षा भी जरूरी है।” नेशनल चैंबर इंडस्ट्री के प्रेसीडेंट राजेश गोयल, डॉ. शशिकांत पाण्डेय, डॉ. दीपा रावत मौजूद रहे।

सभा के प्रारम्भ में सद्भावना के निर्देशक फादर वर्गोंस कुंनत ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। इसके बाद वन्देमातरम गीत गाया गया। सद्भावना के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. चौहान एवं डॉ. मधुरिमा शर्मा ने मुख्य अतिथियों का परिचय कराया। सद्भावना समिति द्वारा उन्हें पौधे देकर व शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। निर्देशक फादर वर्गीस कुन्नत के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न धर्मावलम्बियों ने अपने-अपने धर्मग्रन्थों से पाठ पढ़कर प्रार्थना की। सेंट जोसफ स्कूल की छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव डॉ. अजय बाबू ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।

विचार गोष्ठी के अन्तर्गत विभिन्न शिक्षाविदों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विषयों से सम्बन्धित अपने विचार पत्र प्रस्तुत किए। विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सदभावना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने धन्यवाद दिया। सभा का संचालन डॉ. राजू थॉमस ने तथा धन्यवाद समी आगाई ने किया। इस अवसर पर डॉ.चौहान, लॉरेन्स मसीह, अनिल बंसल आदि उपस्थित थे। क्रिस्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने संगोष्ठी के आयोजन एवं संचालन के लिए समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की सभाओं के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 21 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!