आगरालीक्स…आगरा के सभी रोटरी क्लब ने साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर को लेकर किया जागरूक. सर्वाइकल कैंसर व एचपीवी जागरूकता के लिए निकाली रैली..
रोटरी क्लब बॉम्बे पियर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3140 ने रोटरी डिस्ट्रिस्ट 3110 के आगरा शहर के सभी रोटरी क्लब के साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर व एचपीवी जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 28 जुलाई को होटल क्लार्क्स सिराज में बैठक व रैली निकाल दिया संदेश। रोटरी डिस्ट्रिस्ट 3141 के रोटरी क्लब बॉम्बे पियर ने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध पूरे भारत देश से इस बीमारी को समाप्त करने का बीड़ा उठाया है जिसके तहत क्लब की सदस्य रोटेरियन प्रिया राजपाल व उनकी साथी मीनाक्षी ने चालीस दिन में पंद्रह हजार किलोमीटर व पंद्रह राज्यों में जागरूकता अभियान व एक लाख सुविधाओं से वंचित नौ से बीस वर्ष की कन्याओं का टीकाकरण करने हेतु कार द्वारा शहर शहर में भ्रमण शुरू किया है।इसके तहत रोटेरियन प्रिया राजपाल की टीम आगरा में होटल क्लार्क्स सिराज में आगरा के सभी रोटरी क्लब के लीडर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में रोटरी मंडल के डिस्ट्रिस्ट गवर्नर राजेन विद्यार्थी ने उपस्थित होकर आगरा के रोटरी लीडर्स के साथ रोटेरियन प्रिया राजपाल की टीम का बुके व मालाओं से स्वागत किया एवं उनके इस साहसिक कदम की भूरि भूरि प्रशंसा की व आगरा में सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन हेतु अभियान चलाने का प्रण लिया। बैठक के बाद में होटल क्लार्क सिराज से कमला नगर स्थित ओजस हॉस्पिटल तक कार से रैली निकाली गई। रोटरी क्लब बॉम्बे पियर द्वारा 50 निःशुल्क वैक्सीन लगाने हेतु अधिकृत किया गया है। हॉस्पिटल में डॉ सोनल गुप्ता द्वारा पांच कन्याओं को मुफ्त वैक्सीन लगाई गयी।शेष वैक्सीन आने वाले दिनों में लगाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में सह मंडलाध्यक्ष मीना सिंह व आरती मेहरोत्रा के अलावा रोटरी क्लब रॉयल की अध्यक्ष मीरा गुप्ता अनिता सिंह,रोटरी क्लब नियो के अध्यक्ष डॉ योगेश सिंघल पवित्र शर्मा, रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर के सचिव विकास अग्रवाल, रोटरी क्लब ताजसिटी के अध्यक्ष समीर राणा डॉ विभांशु डॉ डीवी शर्मा,रोटरी क्लब सफायर की अध्यक्ष निधि शर्मा रोटरी क्लब नार्थ के अध्यक्ष राज राजन बंसल, रोटरी क्लब वेस्ट के अध्यक्ष अरुण जैन व चक्रेश मित्तल,रोटरी क्लब ताजमहल के राहुल वाधवा, रोटरी क्लब डिवाइन के अध्यक्ष डॉ अनुपम गुप्ता,रोटरी क्लब ग्रेस की साधना भार्गव के अलावा अरुण सिंह,योगेश राज उपस्थित थे।संचालन डिस्ट्रिस्ट मेम्बरशिप चेयर थान सिंह ने किया।