आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में नकल कराने का ठेका, ऑडियो वायरल होने पर परीक्षा केंद्र निरस्त। जानें पूरा मामला।
छात्रा और शिक्षका में तय हो रही थी नकल की रकम
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा चल रही हैं। इन परीक्षाओं में धड़ल्ले से नकल कराई जा रही है। नकल कराने के लिए रुपये लेने की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक छात्रा और कॉलेज की शिक्षिका बातचीत कर रही हैं। छात्रा से नकल कराने के लिए एक हजार रुपये ऑनलाइन खाते में जमा कराने के लिए कहा जा रहा था।
एआर डिग्री कालेज, उर्खारा का परीक्षा केंद्र निरस्त
विश्वविद्यालय के पीआओ प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद परीक्षा केंद्र एआर डिग्री कालेज, उर्खारा को निरस्त कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार से होने वाली परीक्षाओं के लिए अब दाऊजी महाराज कालोज बरौली अहीर को केंद्र बनाया गया है।
इन कालेजों के छात्रों की दाऊजी महाराज कालेज में होगी परीक्षा
-श्रीमती हरप्यारी देवी गर्ल्स डिग्री कालेज राजपुर
-श्रीमती नथिया देवी डिग्री कालेज इरादत नगर, शमसाबाद रोड
-एसआर डिग्री कालेज उखर्रा
-डा. भानु प्रताप सिंह महाविद्यालय बाकलपुर शमसाबाद रोड
-पंचशील महाविद्यालय रोहता