आगरालीक्स…आगरा में अनियंत्रित आटो गड्ढे में पलटा. एक साल के बेटे की मौत, मम्मी—पापा घायल
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में शादी से लौट रहा एक परिवार का आटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. हादसे में एक वर्ष के मासूम बेटे की मौत हो गई जबकि उसके मम्मी—पापा घायल हो गए.फिरोजाबाद के सोफीपुर में लख्मी रहते हैं. बुधवार को वह पत्नी प्रियंका और एक साल के बेटे लवकुश के साथ आटो से डौकी एक शादी प्रोग्राम में शामिल होने आए थे. रात को सभी घर आटो से ही लौट रहे थे. नगला देवहंस के पास एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में लवकुश की मौत हो गई जबकि उसके माता पिता घायल हो गए हैं. पुलिस ने दानों को इलाज के लिए भर्ती कराया है.