Thursday , 13 February 2025
Home आगरा Agra News: Ancient Kailash Temple Ghat illuminated with lamps in Agra. Grand Aarti of Yamuna Maiya took place on Dev Diwali…#agranews
आगरा

Agra News: Ancient Kailash Temple Ghat illuminated with lamps in Agra. Grand Aarti of Yamuna Maiya took place on Dev Diwali…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में दीपों से जगमगाया प्राचीन कैलाश मंदिर घाट. देव दीपावली पर हुई यमुना मैया की भव्य आरती…देखें फोटोज

श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी की ओर से प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट को स्वच्छ बनाने के साथ साथ उस घाट पर यमुना मैया की आरती की जाती है। आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महंत गौरव गिरी के संयोजन में भक्तों ने प्राचीन कैलाश मंदिर घाट मां गंगा यमुना आरती परिसर में दीपक जलाए। पूरे परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग कर दिया। लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था। इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाए थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया। प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा यमुना मां घाटों पर दीपदान की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा, व्रत, दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, नकुल सारस्वत, सागर गिरी, विशेष गिरी, अभिषेक, मुन्नी देवी, अंबिका सारस्वत, गौरी उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Encounter specialist officer learned knowledge from Premanand Maharaj…#agranews

आगरालीक्स…मैंने बहुत एनकाउंटर किए हैं, इसका पश्चाताप कैसे करूं….प्रेमानंद महाराज से पुलिस...

आगरा

Agra News: Devotees became emotional after hearing the episode of Sudama character in the Bhagwat Katha going on in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आत्मा का ज्ञान ही है वास्तविक मुक्ति…आगरा में चल रही कथा में...

आगरा

Agra News: Seminar to be held on 17th February on the tricentenary birth anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर 17 को होगी...

आगरा

Agra News: “Shakti of Forest” campaign going on in Agra. 16,300 saplings have been planted so far…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहा “शक्ति ऑफ फॉरेस्ट” अभियान. अब तक लग चुके...