आगरालीक्स…आगरा में केमिकल व्यापारी की डकैती व हत्या में एक और आरोपी अरेस्ट. इसी ने की थी रैकी. मास्टरमाइंड अभी भी पकड़ से दूर
आगरा पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी में डकैती के दौरान केमिकल व्यापारी की हत्या में एक और आरोपी को अरेस्ट किया है. पकड़ा गया आरोपी आटो चालक है जिसने घटना से पहले आटो से रैकी की थी. पकड़े गए आरोपी का नाम भोला उर्फ जलालुद्दीन है. इसका आटो भी बरामद कर लिया है. पुलिस इससे पहले एक आरोपी राजू कुशवाह को अरेस्ट कर चुकी है. हालांकि पुलिस की पकड़ से अभी मास्टरमाइंड कासिम और आरोपी नौकर लोकेश फरार है. इसके साथ ही इनके आशू ठाकुर और सालिब की तलाश में भी पुलिस है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन सभी की भी गिरफ्तारी की जाएगी.
नौकर ने साथियों के साथ की थी वारदात
एक अप्रैल की दोपहर को विजय नगर पुलिस चौकी के पास दिलीप गुप्ता के घर में नौकर लोकेश ग्राहक बनकर बदमाशों को लाया था. बदमाशों ने केमिकल कारोबारी दिलीप की हत्या कर 600 ग्राम सोने और 20 लाख रुपये कैश लूट ले गया. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में इस घटना में शामिल राजू कुशवाह नाम के बदमाश को अरेस्ट कर लिया.
घटना में ये बदमाश थे शामिल
वारदात में सराय खवाजा शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर पप्पू का भाई कासिम
ताजगंज निवासी लोकेश
संजू निवासी मलपुरा
राजू कुशवाह निवासी धनौली
आटो चालक भोला उर्फ जलालुउद्दीन
एक अन्य