Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Another tourist who came to see the Taj Mahal died, Two died in 24 hours…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Another tourist who came to see the Taj Mahal died, Two died in 24 hours…#agranews

522

अगरालीक्स…दुखद, आगरा में ताजमहल देखने आए एक और पर्यटक की मौत. अचानक बेहोश होकर गिरे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित….24 घंटे में दो पर्यटकों की हुई मौत.

आगरा में 24 घंटे के अंदर ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों की मौत हुई है. बुधवार को जहां महाराष्ट्र के एक पर्यटक की ताजमहल के रॉयल गेट पर अचानक गिरकर मौत हो गई थी तो वहीं गुरुवार को शिल्पग्राम में कर्नाटक का एक पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा. पुलिस उसे एसएन अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

कर्नाटक के पर्यटकों का एक दल गुरुवार दोपहर को करीब तीन बजे ताजमहल देखने के लिए शिल्पग्राम पहुंचा था. पार्किंग में अचानक इनके दल में शामिल एक पर्यटक के सीने में दर्द हुआ. उसने पानी मांगा लेकिन तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा. सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस उसे एंबुलेंस से एसएन अस्पताल लेकर गई. लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एक दिन पहले महाराष्ट्र के पर्यटक की हुई थी मौत
बुधवार को महाराष्ट्र के नौवादे रमेश गुणवंतराव की मौत हुई थी. वह अपने साथियों के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आए थे. दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर ताजमहल के रॉयल गेट पर पहुंचे. तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े. ये देखकर उनके साथियों के होश उड़ गए. वहां मौजूद सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम आ गई और पर्यटक को तुंरत ही पश्चिमी गेट स्थित डिस्पेंसरी में ले जाया गया. यहां से हालत गंभीर होने पर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि पर्यटक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. मेडिकल परीक्षण के बाद ही पता चल सकेगा. उनके साथियों के अनुसार वे जयपुर से भ्रमण करके आगरा पहुंचे थे. जयपुर में उनकी पीठ में दर्द हुआ था जिसके बाद दवाई ली थी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

बिगलीक्स

Agra News: Heavy Vehicle ban on Poiya Ghat Pontoon Bridge in Agra

आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 23rd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में सोमवार सुबह का...

error: Content is protected !!