आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग, 43.6 डिग्री तापमान के साथ आज प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा….हीटवेव का अलर्ट
आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. दोपहर के समय तो मानो आसमान से आग बरस रही हो. धूप का प्रभाव इतना तेज है कि एक पल भी ठहरना मुश्किल है, शरीर मानो झुलस रहा हो. सुबह से ही गर्मी के तेवर शुरू हो जाते हैं. ऐसे मं दोपहर के समय अधिकतर बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं. अगर निकल रहे हैं तो खुद को पैक करके.प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा
गुरुवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरे नंबर पर वाराणसी रहा जहां तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं झांसी, कानपुर सहित अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाला सप्ताह भीषण गर्मी का है. हीट वेव चलने के आसार हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/05/25) 43.6
Departure from Normal(oC) 3.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/05/25) 26.8
Departure from Normal(oC) 1.4