आगरालीक्स…आगरा में बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट. एंटी करप्शन टीम का एक्शन. इस काम के लिए मांग रहा था इतने रुपये की रिश्वत
एंटी करप्शन टीम की ओर से लगातार शिकायतों के बाद भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को अरेस्ट किया जा रहा है. हाल ही में हाथरस के सीएमओ कार्यालय में महिला बाबू को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया था तो वहीं आज आगरा में बिजली विभाग का जेई 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया गया है.
इस काम के लिए मांग रहा था रिश्वत
जगनेर में राहुल तिवारी रहते हैं. राहुल तिवारी ने बिजली कनेक्शन के लिए एप्लाई किया था. लेकिन खेरागढ़ में बिजली विभाग का जेई बाबादीन इसकी रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था. राहुल ने करीब 15 दिन तक चक्कर लगाए लेकिन बिना रिश्वत के उसका काम नहीं हो रहा था. इस पर राहुल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की.
रंगेहाथ किया अरेस्ट
एंटी करप्शन टीम ने जांच में मामला सही पाया. ऐसे में टीम ने आज घूसखोर जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. राहुल को पैसे देकर खेरागढ़ बिजली विभाग के कार्यालय भेजा गया. जैसे ही जेई बाबादीन ने रिश्वत के पांच हजार रुपये लिए टीम ने उसे रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया. एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरातफरी मच गई. एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.