आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मच्छरों का प्रकोप अभी भी जारी है, 30 जून तक मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चल रहा है। ( Agra News: Anti Malarial campaign in Agra#Agra)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मलेरिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम को गतिवान किये जाने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 से 30 जून तक एंटी मलेरिया माह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी एंटी मलेरिया माह के तहत जिलेभर में एक जून से समुदाय स्तर पर लोगों को मलेरिया रोग से बचाव और मलेरिया रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में जागरुकता उत्पन्न किया जाने के लिए रोग नियंत्रण गतिविधियों को शुरू की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि मलेरिया रोग को नियंत्रित करने के लिए जन-समुदाय की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मलेरिया रोग की पहचान और उपचार के लिए आशा, एएनएम, और सीएचओ को प्रशिक्षण भी दिया गया है ।
• बुखार
• ठंड लगना
• सिरदर्द
• मांसपेशियों में दर्द
• थकान
• उल्टी
मलेरिया से बचाव के उपाय---
- मच्छरदानी का उपयोग करें
- मच्छरों को आकर्षित करने वाले वस्त्रों से बचें
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशकों का उपयोग करें
- मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें