आगरालीक्स….Agra News: आगरा से नोएडा जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे में आगे चल रहे वाहन में कार घुसी, दो की मौत, आगरा में हादसे में युवती की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा। ( सांकेतिक फोटो)
यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह आगरा से नोएडा के लिए कार से दिल्ली निवासी मोनू, चंडीगढ़ के रहने वाले दीपक के साथ ही उन्नाव के रहने वाले रामू और दिल्ली के गोलू जा रहे थे। मथुरा के नौहझील में आगे चल रहे ईंट से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में कार जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे में कार सवार मोने और दीपक की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में युवती की मौत
वहीं, आगरा के इरादतनगर में गांव लुहैटा का रहने वाला परिवार शादी समारोह में शामिल होकर टैंपो से घर लौट रहा था, लुहैंटा मोड़ पर ट्रैक्टर और टेंपो में भिड़त हो गई, हादसे में 20 साल की नंदनी की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया है।